जम्मू को मंदिरों का शहर कहा जाता है।
श्री विश्वकर्मा मंदिर, राम नगरराम नगर शहर, जम्मू से करीब 110 किलोमीटर दूर है। यह राम नगर तहसील का पहला मंदिर है जिसे जम्मू की विश्वकर्मा लाइब्रेरी की प्रेरणा से वहां के विश्वकर्मा लोगों ने बनवाया है। दिनांक 3 मार्च 2024 को इस नवनिर्मित विश्वकर्मा मंदिर में मूर्ति स्थापना व प्राण-प्रतिष्ठा हुई। रामनगर कस्बे के वार्ड नं- 10 में स्थित इस मंदिर के लिए जमीन स्व. हुकुमचंद विश्वकर्मा ने दान की थी और मंदिर बनाने में जीवन कुमार धीमान (जैडईओ) और मास्टर हीमराज चाड़क ने मुख्य भूमिका निभाई। इस विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के सदस्यों का मानना था कि मंदिर बनाने की कोशिश पिछले कई वर्षों से चल रही थी और श्री विश्वकर्मा लाइब्रेरी जम्मू की टीम भी लगातार प्रेरित कर रही रही थी। आशा की गई कि यह मंदिर विश्वकर्मा समाज को एकत्र और जागरूक करने में सहायक होगा। मूर्ति स्थापना अवसर पर करीब दो सौ लोगों का भंडारा हुआ, जिसमें जम्मू से बलवंत कटारिया, जोगिंदर अंगोत्रा, सुमन लता, ओम कटारिया, राज चलोत्रा, वीणा चलोत्रा और तारा चडगोत्रा भी शामिल हुए। ऊधमपुर से जगदेव चलोत्रा व सुनील कुमार शामिल हुए। इस अवसर पर प्रीतम धीमान, पोली देवी, रघुपति धीमान, जोगिंदर धीमान, सागर वर्मा, अशोक कुमार ( ठेकेदार), कृष्ण लाल व अशोक कुमार (ठेकेदार) मजालता से ,मदन लाल (जेईओ), मोहन लाल (पुलिस अधिकारी), सोहन लाल धीमान, श्याम प्यारे, दर्शन लाल (बीडीओ), मिलसा से शाम लाल, गिरधारी लाल बिरनू से, रतन सिंह, जगदेव सिंह, ठाकुर दस् (जेडईओ), संजय कुमार आदि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मंदिर समिति का संपर्क नंबर – 9858250709

श्री विश्वकर्मा मंदिर डडवाड़ा
यह मंदिर वर्ष 2009 में स्थानीय युवा यशपाल बोरनी की पहल पर बनाया गया था। डडवाडा गाँव जम्मू से लगभग 200 किलोमीटर दूर है। मंदिर अच्छी तरह से बना हुआ है, जिसमें 6 कनाल से ज्यादा जमीन का एक कॉम्प्लेक्स है, जिसमें एक हवन कुंड हॉल, पुजारी झोपड़ी और लंगर शेड है। प्रति वर्ष 12 जून को मूर्ति स्थापना दिवस मनाया जाता है, जिसमें पूरे जम्मू प्रांत से हज़ारों लोग आते हैं। इस वर्ष जम्मू के लोगों ने भी हिस्सा लिया। इस मंदिर निर्माण में यशपाल बारनी (जिला जज), की मुख्य भूमिका है और वे विश्वकर्मा भगवान पर असीम आस्था रखते हैं। हर साल विश्वकर्मा लाइब्रेरी टीम भक्तों के बीच कैलेंडर और विश्वकर्मा रिपोर्टर मैगज़ीन बांटती है।
मंदिर समिति का संपर्क नंबर – 9419212597
श्री विश्वकर्मा मंदिर, नरवालविश्वकर्मा मंदिर जम्मू शहर के नरवाल इलाके में बनाया गया है। यह मंदिर वर्ष 2024 में पूरा हुआ था। नरवाल के सदस्यों ने विश्वकर्मा दिवस से तीन दिन पहले मूर्ति स्थापना करने के उपरांत भगवान विश्वकर्मा की शोभा यात्रा निकाल कर इतिहास रच डाला। शोभा यात्रा पूरे नरवाल, ट्रांसपोर्ट नगर में गुजरी और इस झांकी के माध्यम से भगवान विश्वकर्मा के दर्शन तमाम जनता को मिला। इस विश्वकर्मा शोभा यात्रा की खास बात यह रही कि नरवाल झांकी के आयोजक शशि स्याल के निवेदन पर एक झांकी विश्वकर्मा मंदिर न्यू प्लॉट की कमेटी ने तैयार करके नरवाल में भेजी। झांकी तैयार करने वालों में मोहिंदर लाल, रतन लाल, रमेश अंगोत्रा, सौरव सरोच, दिव्यांशी धीमान जोगिन्दर अंगोत्रा इत्यादि शामिल थे। नरवाल ट्रांसपोर्ट नगर विश्वकर्मा मंदिर में स्थानीय विधायक विक्रम रंधावा ने खूबसूरत विश्वकर्मा झांकी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और इसे भारतीय संस्कृति का प्रतीक बताते हुए सभी को मुबारकबाद दी। इस झांकी ने इस वर्ष प्रदेश विश्वकर्मा सभा जे के जूटी द्वारा विश्वकर्मा भगवान की शोभायात्रा निकालने की कमी पूरी कर दी। नरवाल ट्रांसपोर्ट यार्ड के गैर विश्वकर्मा शशि सयाल और मोहिंदर सिंह व उनकी कमेटी को विश्वकर्मा मंदिर बनाकर झांकी निकलने पर बधाई के पात्र हैं। श्री विश्वकर्मा लाइब्रेरी इन सभी लोगों को सम्मानित करने का मन बना चुकी है। यह मंदिर जम्मू शहर में एक प्राइम लोकेशन पर है। बता दें ट्रांसपोर्ट नगर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने वाले वर्कशॉप और टेक्निकल लोग भरे पड़े हैं, इसलिए उन्होंने अपने पैसे से नया विश्वकर्मा मंदिर बनाया है। मंदिर समिति का संपर्क नंबर – 7006561115
श्री विश्वकर्मा मंदिर, मुट्ठी जागीर
जम्मू से करीब 70 किमी दूर कठुआ जिला में भगवान विश्वकर्मा के भक्तों ने 2024 में विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर इस मंदिर का निर्माण कराया। मंदिर कमेटी में हंसराज, रमन कुमार, जनक राज, सुदेश कुमार, कृष्ण गोपाल, परषोतम कुमार, अशोक रैना, स्वर्ण, बनारसी कुमार, अर्पण वर्मा, विक्रमजीत, गुलशन कुमार आदि शामिल हैं। मुठी जागीर गांव में करीब 40 विश्वकर्मा परिवार रहते हैं। विश्वकर्मा लाइब्रेरी की टीम ने वहां जाकर जानकारी नोट की है। मंदिर समिति का संपर्क नंबर – 7051946155
श्री विश्वकर्मा मंदिर, मिश्रीवाला
अखनूर रोड, मिश्रीवाला स्थित विश्वकर्मा मंदिर 1996 में पंडोरियन गांव के मंगल दास वर्मा की पहल पर बनाया गया था। जम्मू एंड कश्मीर के सिंचाई विभाग ने पॉपुलर के घने पेड़ लगाए थे। शुरू में लकड़ी का एक प्लेटफार्म बनाकर विश्वकर्मा दिवस मनाया जाता था। इसके बाद वर्ष 1998 में स्थानीय विधायक अजय सधोत्रा ने मंदिर बनाने में मदद की। सोमदत्त, पुरुषोत्तम चरगोत्रा, बचन सिंह सरपंच, सतपाल, रशपाल सिंह वर्मा, बलवंत कटारिया और अनुसूचित जाति और सामान्य जातियों सहित कई अन्य जातियों के लोगों ने मंदिर के फंड में हिस्सा लिया और योगदान दिया। यह मंदिर जम्मू शहर से जम्मू-अखनूर रोड पर लगभग 15 किलोमीटर दूर है। वर्तमान में मंगल दास वर्मा मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन हैं। प्रति वर्ष दीपावली के अगले दिन विश्वकर्मा दिवस मनाया जाता है, जिसमें सूबे के मुख्यमंत्री सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। मंदिर समिति का संपर्क नंबर – 9070602372, 9419120296

विश्वकर्मा मंदिर डिगियाना
जम्मू शहर में स्थित इस मंदिर का निर्माण रानी तालाब जम्मू की ज़मीन पर 1975 में विश्वकर्मा दिवस के दिन, बुआ दित्ता सलगोत्रा, मिल्खी राम, बारी राम चारगोत्रा, भाग सिंह, राजिंदर सिंह, प्रेम चंद, धनी राम, राम दास, यश पाल चलोत्रा, जगदीश सिंह और अन्य कई समुदाय के सदस्यों द्वारा पांच पांच रुपये का चंदा इकट्ठा करके शुरू किया गया। 1989 में बैसाखी के दिन मंदिर की चारदीवारी का निर्माण किया गया। 2017 में विश्वकर्मा दिवस पर नए अध्यक्ष गुरमुख सिंह पठानिया की सहायता से मंदिर का पुनर्निर्माण किया गया, जिन्होंने अधिकांश धनराशि दान की और साथ ही वहाँ उपस्थित विभिन्न सदस्यों से मौके पर ही 11 लाख रुपये का चंदा इकट्ठा किया। नए मंदिर पर लगभग एक करोड़ रुपये का खर्च आया। इससे पहले, 1990 में मंदिर समिति के तत्कालीन अध्यक्ष जगदीश सिंह की देखरेख में एक कम्युनिटी हाल का निर्माण किया गया था। जम्मू शहर के डिगियाना इलाके में 300 से ज़्यादा विश्वकर्मा परिवार रहते हैं। शुरू में एक छोटा मंदिर बनाया गया था, लेकिन अब नया मंदिर बनाया गया है। मंदिर परिसर में एक बड़ा कम्युनिटी हॉल है, जिसमें छह सौ से ज़्यादा लोगों के बैठने की क्षमता है। कॉम्प्लेक्स की जमीन पाँच कनाल से ज़्यादा है। विश्वकर्मा दिवस के दिन यहां प्रति वर्ष हज़ारों भक्त भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद लेने आते हैं। जम्मू से प्रकाशित विश्वकर्मा रिपोर्टर 2023 ने कवर पेज पर इस मंदिर की फोटो छापी है। मंदिर समिति का संपर्क नंबर – 9858005928
श्री विश्वकर्मा मंदिर, गुढ़ा बख्शी नगर
यह मंदिर वर्ष 1970 में स्व. लखपत राय (DC रिटायर्ड), ज्ञान चंद, इंदरजीत धीमान, की पहल पर बनाया गया था। जम्मू शहर के शक्ति नगर इलाके में विश्वकर्मा समाज के लोगों की जनसंख्या अधिक है। शक्ति नगर, बख्शी नगर से सटा हुआ है। मंदिर कॉम्प्लेक्स में लगभग दो कनाल जमीन है, जहाँ लोगों ने एक सुंदर मंदिर और एक कम्युनिटी हॉल बनाया है। कम्युनिटी हॉल में 250 लोगों के बैठने की कैपेसिटी है। यह हॉल स्व. ज्ञान चंद चलोत्रा के खास योगदान से बनाया गया था। हाल ही में एयर कंडीशनर वाला एक मीटिंग हॉल बनाया गया है। मंदिर कमेटी प्रति वर्ष विश्वकर्मा दिवस और शोभा यात्रा मनाने के लिए काफ़ी एक्टिव है। विश्वकर्मा सभा बख्शी नगर जम्मू ने 2 फरवरी 2025 को मंदिर कॉम्प्लेक्स में 43वां मूर्ति स्थापना दिवस जोश और उत्साह के साथ मनाया था। हवन के बाद, लंगर का आयोजन किया गया।तरखान परिवारों के अलावा, सभी जातियों और धर्मों के लोग इस समारोह में शामिल हुए। प्रदेश विश्वकर्मा सभा जम्मू एंड कश्मीर का मुख्यालय भी इसी विश्वकर्मा मंदिर कॉम्प्लेक्स में है। इस परिसर में एक गेस्ट हाउस भी है जो अक्सर बाहर से आये मेहमानों को दिया जाता है। यह जम्मू शहर के पुराने मंदिरों में से एक है। मंदिर समिति का संपर्क नंबर – 9858053667,
श्री विश्वकर्मा मंदिर, न्यू प्लॉट
वर्ष 1955 में बना यह विश्वकर्मा मंदिर जम्मू शहर का पहला और सबसे पुराना मंदिर है। अमरनाथ सभरवाल, सरदार अमर सिंह, राम लाल, बुआ दित्ता आदि की एक्टिव भूमिका से बना था, जिन्होंने 8 मरला जमीन खरीदी और इस मंदिर को बनाने के लिए कई कम्युनिटी मेंबर्स से पैसे इकट्ठा किए। उनकी तस्वीर और छोटी सी हिस्ट्री मंदिर के लाइब्रेरी हॉल में लगाई गई है। 2009 में जहाँ श्री विश्वकर्मा लाइब्रेरी बनाई गई, जम्मू और कश्मीर विश्वकर्मा सभा की स्थापना भी इसी मंदिर में हुई थी। इस मंदिर कॉम्प्लेक्स में दो कम्युनिटी हॉल है, जिसमें 60 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। हॉल को लोकल इंजीनियर विद्या सागर धीमान की लीड भूमिका में बनाया गया है। इस मंदिर में भी प्रति वर्ष विश्वकर्मा दिवस पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मोहिंदर लाल, जोगिंदर अंगोत्रा, रमेश अंगोत्रा, राम लाल (प्रिंसिपल), बलवंत कटारिया, पप्पू विरधी, रतन लाल वगैरह मंदिर कमेटी के मेंबर हैं। मंदिर समिति का संपर्क नंबर -9419356974
विश्वकर्मा मंदिर, कठुआ
यह मंदिर 1972 में स्व. रामचंद्र की मुख्य भूमिका में कठुआ जिले में बनाया गया था। यह मंदिर जम्मू शहर से 80 किलोमीटर की दूरी पर है। मंदिर परिसर में एक कनाल जमीन है। मैनेजमेंट कमेटी ने इस मंदिर परिसर में दो कम्युनिटी हॉल बनाए हैं। मंदिर कमेटी के मौजूदा अध्यक्ष करतारनाथ वर्मा और जनरल सेक्रेटरी रविकांत वर्मा हैं। कमेटी की भावी योजना दूर दराज के इलाकों के विद्यार्थियों के लिए एक लाइब्रेरी बनाने की है। यहाँ पर प्रति वर्ष विश्वकर्मा दिवस बड़े उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है, जिसमें हज़ारों की संख्या में श्रद्दालुगण हिस्सा लेते हैं। मंदिर समिति का संपर्क नंबर – 9419150390
