डोरसेट का कारपेंटर महा मिलन : कारीगरों के सम्मान और संवाद का मंच

दिल्ली @ कारपेंटर्स न्यूज़। डोरसेट इंडिया की ओर से 10 जनवरी को दिल्ली में “कारपेंटर महा मिलन” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के कारपेंटरों के लिए आयोजित किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य उनके योगदान को सम्मान देना, उनके साथ सीधा संवाद स्थापित करना और उन्हें डोरसेट की नवीन उत्पाद श्रृंखला व उन्नत तकनीक से परिचित कराना था। कार्यक्रम में उत्साह, सहभागिता और आपसी संवाद का सकारात्मक माहौल देखने को मिला।
डोरसेट, जो विचारशील डिज़ाइन और विश्वसनीय सुरक्षा के लिए जाना जाता है, पिछले तीन दशकों से अधिक समय से मैकेनिकल और डिजिटल लॉकिंग सॉल्यूशंस, डोर हार्डवेयर, फर्नीचर फिटिंग्स और किचन हार्डवेयर के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक नवाचार के समन्वय के साथ, डोरसेट दरवाज़ों से लेकर किचन और फर्नीचर तक व्यापक हार्डवेयर समाधान प्रदान करता है। कंपनी की विविध प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में डिजिटल एंड मैकेनिकल लॉकिंग सॉल्यूशंस, डोर हार्डवेयर, डोर हैंडल्स, डोर कंट्रोल सिस्टम्स, डोर एक्सेसरीज, ग्लास सॉल्यूशंस, फर्नीचर फिटिंग्स एंड किचन हार्डवेयर शामिल हैं जो प्रिसीजन, ड्यूरेबिलिटी एंड स्टाइल के साथ इंजीनियर्ड किए गए हैं।
“कारपेंटर महा मिलन” कार्यक्रम में डोरसेट के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ बंसल ने कारपेंटरों को संबोधित करते हुए निर्माण उद्योग में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि कारपेंटर केवल इंस्टॉलेशन का कार्य नहीं करते, बल्कि वे हर घर और इमारत की मजबूती और सुरक्षा की नींव रखते हैं। उनका कौशल, अनुभव और समर्पण ही किसी भी हार्डवेयर प्रोडक्ट को वास्तविक अर्थों में सफल बनाता है।
कारपेंटर महा मिलन के दौरान डोरसेट की संपूर्ण प्रोडक्ट रेंज का प्रदर्शन किया गया। कंपनी के टेक्निकल एक्सपर्ट्स ने प्रोडक्ट्स की सही इंस्टॉलेशन प्रोसेस पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया, जिससे कारपेंटरों को तकनीकी जानकारी के साथ व्यावहारिक समझ भी प्राप्त हुई। इस इंटरएक्टिव सेशन में कारपेंटरों ने अपने अनुभव साझा किए और उपयोग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फीडबैक भी दिए। डोरसेट ने इन सुझावों को भविष्य की प्रोडक्ट डेवलपमेंट और सर्विस इम्प्रूवमेंट के लिए महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण डोरसेट मित्रों लॉयल्टी प्रोग्राम रहा। बड़ी संख्या में नए कारपेंटर इस प्रोग्राम से जुड़े। इस अवसर पर लॉयल्टी प्रोग्राम के सात प्रमुख लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमें आकर्षक रिवॉर्ड्स, विशेष ऑफर्स, प्रशिक्षण अवसर और अन्य प्रोत्साहन शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि अब तक देशभर में पचहत्तर हजार से अधिक कारपेंटर इस प्रोग्राम से जुड़ चुके हैं, जो डोरसेट और कारपेंटर समुदाय के बीच मजबूत विश्वास और साझेदारी को दर्शाता है।
इसके साथ ही, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष कारपेंटरों को मंच पर सम्मानित किया गया और उन्हें पुरस्कार प्रदान किए गए। यह सम्मान उनके समर्पण, गुणवत्ता और निरंतर उत्कृष्ट कार्य का प्रतीक रहा। सभी प्रतिभागी कारपेंटरों को डोरसेट की ओर से विशेष जैकेट भेंट की गई, जो उनके प्रति आभार और सम्मान का प्रतीक थी।
कार्यक्रम के समापन पर डोरसेट ने यह साझा किया कि आने वाले समय में इस प्रकार के कारपेंटर महा मिलन देश के अन्य शहरों और राज्यों में भी आयोजित किए जाएंगे। कंपनी का उद्देश्य कारपेंटर समुदाय के साथ सहयोग, प्रशिक्षण, संवाद और विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना है, ताकि साथ मिलकर सुरक्षित, टिकाऊ और बेहतर निर्माण का भविष्य तैयार किया जा सके।
